Moradabad News: रसूलपुर नगली में पीटीएम, मजिस्ट्रेट ने अभिभावकों को किया जागरूक
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मूंढापांडे, संवाददाता। रसूलपुर नगली स्थित कंपोजिट विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम माधव उपाध्याय ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भूमिका भी अहम है। केवल स्कूल भेजने से जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, घर पर भी पढ़ाई और नियमितता पर ध्यान देना जरूरी है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी ने डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही धनराशि के सही उपयोग पर जोर दिया और बच्चों को रोज साफ ड्रेस में स्कूल भेजने की अपील की। प्रधानाध्यापक हरनंदन प्रसाद ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी और नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। इस दौरान शिक्षक जोगेंद्र सिंह, रामचंद्र, प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.