Moradabad News: रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश
मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: रोटरी क्लब मुरादाबाद एक्सिस की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन सिद्ध हॉस्पिटल में किया गया। इस मौके पर रोटेरियन विवेक गोयल ने शिविर में अपना पचासवां रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन गुरप्रीत सिंह दुआ ने कहा कि जो व्यक्ति रक्तदान नहीं करते उनके मन में इसको लेकर झूठा भय रहता है। इस अनावश्यक भय को दूर करने के लिए नियमित रूप से रक्तदान शिविरों के आयोजन आवश्यक हैं। शिवम गुप्ता,अभिनव अग्रवाल, रोटेरियन शिवम गुप्ता, रोटेरियन गुरप्रीत सिंह दुआ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.