मुरादाबाद, अगस्त 2 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के आफतनगरी में रंजिश के चलते युवक को घेरकर पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के कांशीराम नगर निवासी वंश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले गागन निवासी चेतन से उसकी कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह आफतनगरी मोहल्ले में गया था। उसी दौरान रंजिश के चलते चेतन, उसके भाई हरेंद्र, साथी करन और विजय ठाकुर ने घेरकर ईंट, फंटी और लातघूंसों से मारपीट की। बाद में धमकी देकर भाग गए। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर दो सगे भाई समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...