मुरादाबाद, अगस्त 17 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र में कचरही से पिता के साथ घर लौट रहे युवक पर दबंगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके ऊपर वार कर गंभीर घायल कर दिया और मरा समझ कर भाग गए। मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत नौ आरोपियों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के रहमतनगर गली नंबर 8 निवासी मोईन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे उजैर का किसी बात को लेकर रहमतनगर के ही रहीम से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुरानी रंजिश में पीटकर युवक की हत्या का प्रयास रहीम ने 7 अगस्त को कटघर थाने में उजैर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। उस मामले में 14 अगस्त को कटघर पुलिस ने उजैर का शांतिभंगमें चालान कर दिया था। मोईन के...