Moradabad News: रंजिश में युवकों से गाली गलौज कर की फायरिंग, तीन पर केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते दबंगों ने ताऊ के यहां ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर जा रहे युवकों के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। उनके ऊपर तमंचे से फायर किया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के मोहल्ला वीरशाह हजारी निवासी चंद्रप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर को रात करीब 10:30 बजे उके दो भाई विशाल व दीपक और ललित अपने ताऊ के यहां ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर गए थे। आरोप लगाया कि उसी दौरान अभि ठाकुर, वरुण ठाकुर और ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने घर के सामने रोक कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि थोड़ी देर बाद विशाल, दीपक व ललित गली के मोड़ के पास पहुंचे तभी आरोपियों में से किसी ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.