Moradabad News: रंगोली सजाकर छात्राओं ने दिया प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: रामपुर घोघर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर विद्यालय परिसर को सजाया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं को दीपावली के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारे, अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। साथ ही समाज में सौहार्द और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए दीपों और खुशियों के साथ त्योहार मनाने की अपील की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.