Moradabad News: योग परिवार संगठन के लकी ड्रा में किया गया सम्मानित
मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: नगर पालिका स्थित योगशाला में योग परिवार संगठन द्वारा संगठन का भाग्यशाली लकी ड्रा योजना का आयोजन हुआ ।मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव रहे। योग परिवार संगठन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रघुराज सिंह यादव द्वारा योग परिवार संगठन के लकी ड्रा में चार विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया । जिसमें रानी फोगाट, कंचन चौधरी,मुख्य योग शिक्षक निहाल सिंह लाठर, रामकिशोर गुप्ता को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया। बोलते हुए कहा कि योग हमारे जीवन में बदलाव लाता है। जिससे हम स्वस्थ रहकर परिवार में समाज में और क्षेत्र में अधिक समय देकर कार्य कर सकते हैं । उन्होंने शीघ्र योगशाला के विस्तार का भरोसा दिलाया ताकि नगर के अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.