Moradabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए मुरादाबाद में 105 केंद्र निर्धारित
मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 105 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 26 अक्तूबर यानि सोमवार को केंद्रों का निर्धारण करने के साथ ही उन पर परीक्षार्थियों का आवंटन भी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची और परीक्षार्थियों के आवंटन का विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in, व्हाट्सएप ग्रुप और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध है। परीक्षा केंद्र या परीक्षार्थियों के आवंटन को लेकर किसी तरह की आपत्ति होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, छात्र या अभिभावक 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा के लिए यूपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.