Moradabad News: युवा गेंदबाज पारुल सैनी का चंडीगढ़ अंडर-23 वुमेंस टीम में चयन
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: जिले की उभरती हुई युवा क्रिकेटर पारुल सैनी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार गेंदबाजी के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन चंडीगढ़ अंडर-23 वुमेंस टीम के लिए हुआ है। चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा हाल ही में अंडर-23 वुमेंस टीम के चयन के लिए सिलेक्शन मैच और कैंप आयोजित किए गए थे। शानदार प्रदर्शन के आधार पर पारुल सैनी का चयन किया गया है। पारुल सैनी कई वर्षों से मुरादाबाद की एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं। पारुल इससे पहले भी यूपी अंडर-19 वुमेंस क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और अनुशासन से एक बार फिर अपनी जगह बनाई है। पारुल ने यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के दम पर हासिल की है। वह ऑफ ब्रेक गेंदबाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.