Moradabad News: युवा उत्सव: लोकनृत्य, लोकगीतों में निखरेगी प्रतिभा
मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- Moradabad News: युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए युवा महोत्सव होगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। लोकनृत्य समूह और लोकगीतों समेत कई विधाओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। एक दिवसीय आयोजन मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी में किया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा है कि भव्यता के साथ इसका आयोजन किया जाए। इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन पांच नवंबर को आरएसडी एकेडमी, रामगंगा विहार में होगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें लोकनृत्य (समूह), लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग एवं कविता लेखन आदि विधाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: जिला स्तरीय राष्ट्रीय य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.