मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार ठाकुरद्वारा ने शनिवार को एसपीएसएम इंटर कॉलेज रामूवाला गणेश, ठाकुरद्वारा में युवा चेतना कार्यशाला का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, श्रेष्ठ संस्कारों का विकास, आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण तथा उन्हें राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सुभाष सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंजनी कुमार, उपजिलाधिकारी एके मिश्रा और विशिष्ट अतिथि मनोज परमार, प्रभारी निरीक्षक रहे। कार्यशाला में शांतिकुंज, हरिद्वार से आई टोली के उत्तर प्रदेशीय प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री जयप्रकाश वर्मा ने प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक बौद्धिक उद्...