Moradabad News: युवा: शिविर में छात्राओं को बताए मौलिक अधिकार व कर्तव्य
मुरादाबाद, नवम्बर 23 -- Moradabad News: कौसल्या इंटर कॉलेज में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देकर कानून के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने किया। केजीके कॉलेज की विधि छात्रा अफसरा रहमान ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि तपस्या त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के साथ कानून की जानकारी रखने का आह्वान किया। छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता का संदेश दिया। प्रधानाचार्या मधुबाला त्यागी ने अतिथियों और प्रतिभागियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.