Moradabad News: युवती घर से लापता, मां ने युवक पर कराया केस
मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। मां ने युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइंस के कांठ रोड स्थित मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 25 अगस्त को दोपहर करीब चार बजे घर से चली गई। महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में जीतू नाम का युवक किराये पर रहता था। बेटी उससे बातचीत करती थी। आरोप लगाया कि जीतू ही उसकी बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले गया है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: 12वीं की छात्रा लापता, अपहरण का केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.