मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती को अलीगढ़ का एक युवक काफी समय से फोन पर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने युवती की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अलीगढ़ के गांव रायपुर निवासी सनी ठाकुर उनकी बेटी को फोन पर ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने आरोपी और उसके परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कुछ भी सुनने की बजाय गाली गलौज करते कर अभद्रता की। आरोपी युवक ने युवती की जिंदगी बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में ...