Moradabad News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दानिश उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने युवती के साथ सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले जाने का आरोप भी लगाया है। परिजनों के मुताबिक, युवती की शादी 12 नवंबर को तय थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.