Moradabad News: युवती को बहलाफुसला कर किया अगवा, केस दर्ज
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना के अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी युवती घर से लापता हो गई। भाई ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस दी तहरीर में युवक ने आरोप लगाया कि 7 अक्तूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे अगवानपुर के ही मोहल्ला ढाप निवासी राजेंद्र सिंगाडिया नाम का युवक बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.