Moradabad News: युवक पर ब्लेड से हमला कर किया घायल, केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: मुगलपुरा थाना क्षेत्र के पीरगैब में मामूली बात पर एक युवक ने दूसरे युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मुगलपुरा के पीरगैब निवासी शाहरुख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 22 अगस्त को रात 9 बजे वह गली से जा रहा था। मोहल्ले के ही आदिल का भाई उसके आगे-आगे चल रहा था। अचानक आदिल आया और उससे कहने लगा कि तू मेरे भाई के साथ क्यो जा रहा है। गाली देने का विरोध करने पर आरोपी आदिल ने जेब से ब्लेड निकाल कर शाहरुख के ऊपर कई वार कर दिए। जिससे वह लहुलूहान हो गया। एसएचओ मुगलपुरा केके राणा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी आदिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.