Moradabad News: युवक पर जानलेवा हमला, आंख की रोशनी गई, दो पर केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के पास दोस्त के साथ खड़े युवक पर दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के अनुसार हमले में उसकी बायीं आंख में चोट आई और आंख की रोशनी चली गई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागफनी के नवाबपुरा निवासी रोहित कपूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताय कि वह बैंक कालोनी खुशहालपुर में रहता है। रोहित के अनुसार बीते 19 अक्तूबर को रात करीब दस बजे वह मझोला अंगेजी वाइन शॉप के पास अपने साथी मनोज के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। उसी समय कांशीराम नगर गौतमबुद्धा पार्क के पास रहने वाला सोनू गुलाटी अपने एक साथी के साथ वहां आ धमका। आरोपियों ने रोहित के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके माथे, आंख और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.