Moradabad News: युवक ने मारपीट करने का लगाया आरोप ,चार पर केस
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: रामपुर के थाना सैफनी के गांव करनपुर निवासी हर्ष पुत्र रनवीर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 13 जुलाई की दोपहर क्षेत्र के अमरपुरकाशी से बीएससी का पेपर देकर मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती अपनी माता के पास जा रहा था। तभी मुरादाबाद रोड पर सम्राट मैरिज हॉल के पास अमन पुत्र संजय निवासी हाथीपुर बहाउद्दीन, लकी पुत्र काले और अभय ने उसे घेर लिया। इसके बाद गाली गलौज करने लगे।.विरोध करने पर सभी ने एक साथ उसे लातों घूसो से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसके शरीर में काफी गुम चोंटे आई हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.