Moradabad News: युवक ने महिला के साथ की बदसलूकी
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में एक युवक ने महिला के साथ बदसलूकी की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। मामले में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव की सोनम पत्नी कमल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि 19 जून को उसके पति काम पर गए हुए थे। तभी गांव का रहने वाला रंजीत पुत्र करन सिंह उसके घर पर आकर उसके साथ बदसलूकी करने लगा शोर मचाने पर उसने उसका मुंह बंद कर दिया। आवाज सुनकर जेठानी दरवाजे पर आई। तब आरोपी मौके से भाग गया। जब उसकी मां से शिकायत की तो रंजीत और उसकी मां शरबती ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.