Moradabad News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फैजुल्लागंज निवासी महेश उम्र 35 वर्ष पुत्र धर्मपाल ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- जहर खाने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.