Moradabad News: युवक को लाठी-डंडों से पीटा, चार पर केस
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: बिलारी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वारखेड़ा के नैनसुख पुत्र टहनी ने मुकदमा दर्ज कराया कि 24 अगस्त को रात 10 बजे गांव के रहने वाले महेश पुत्र हेतराम के घर पर पंचायत हो रही थी। जिसमें विपक्ष के बाबूराम, लकी, हुकुम सिंह व सचिन आदि गाली-गलौज करने लगे। उसके लड़के गोविंदा ने उन लोगों को जब मना किया तो सभी ने गोविंदा को लात घुसो व लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट डाला। जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटे आए। जब उसे बचाने का प्रयास किशनवती पत्नी चेतेंद्र ने किया तो उसे भी बुरी तरह से मारा पीटा। उसके भी गंभीर चोटें आई। तहरीर के बाद पुलिस ने बाबूराम, लकी, हुकम सिंह व सचिन पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.