Moradabad News: युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.85 लाख उड़ाए, केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में युवक के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 1 लाख 85 हजार रुपये पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना मझोला के जयंतीपुर नेता कालोनी निवासी मोहित शर्मा प्राइवेट काम करते हैं। मोहित शर्मा ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 अप्रैल 2026 को उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 1 लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने न तो किसी को अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी और ना ही किसी से कोई ओटीपी शेयर किया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधा पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.