मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: म्यूनिसिपल बॉंड के लिए गुरुवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल को शासनादेश की प्रति भेजी है। जांच के लिए सेवी की रिपोर्ट भी भेज दी गई है। रिपोर्ट के बाद नगर निगम म्यूनिसिपल बॉंड को मार्केट में लांच करेगा। निर्देश दिए हैं कि नगरायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी ही उक्त परियोजना की प्रगति अनुश्रवण तथा बॉंड के अंतर्गत ब्याज व मूलधन के समयान्तर्गत की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। नगरायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी में चार सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें अपर नगरायुक्त, वित्त नियंत्रक, वित्त एवं लेखा संवर्ग के वरिष्ठतम अधिकारी, परियोजना से संबंधित अभियंता, मुख्य अभियंता व नगरायुक्त द्वारा नामित विशेष आमंत्री शामिल रहेंगे। शास...