Moradabad News: मौन का अर्थ है मन के विचारों को शून्य करना,मोबाइल से दूरी
मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: जैन धर्माचार्य शिरोमणि विशुद्ध सागर महाराज ने सुबह नगर में मंगल प्रवेश किया। इनके साथ 25 दिगंबर जैन संत रहे। श्रद्धालुओं ने जयघोष, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जैन ध्वज लहराते हुए आचार्य का अभिनंदन किया। रास्ते में भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर आचार्य का स्वागत किया। महाराज ने जैन मंदिर लोहागढ़ पहुंचकर मंत्रोच्चरण के साथ शांतिधारा संपन्न कराई। शांतिधारा का सौभाग्य लाजपत नगर निवासी नरेंद्र कुमार के परिवार को प्राप्त हुआ। महाराज को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य दिगंबर जैन समाज के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन एवं शशि जैन परिवार को बोली द्वारा प्राप्त हुआ। यहां से महाराज जैन धर्मशाला घास मंडी पहुंचे जहां उन्होंने धर्मसभा में मंगल प्रवचन किये। उन्होंने जीवन में गूढ़ सिद्धांतों को सरल करने का संदेश दिया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.