मुरादाबाद, अगस्त 13 -- Moradabad News: गुरुवार को ग्रामीणों का इंतजार खत्म हो गया। बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम मोरा की मिलक पहुंची। सफाई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने खूंखार बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की, मगर टीम देखकर बंदर भाग गए। शहर के अन्य स्थानों पर भी बंदरों को पकड़ने के लिए टीम के सदस्यों ने प्रयास किया। निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लोगों को बंदरों की समस्या से निजात मिल जाएगी। पकड़े गए सभी बंदरों को दूर जंगल में छोड़ा जाएगा, जिससे वह दोबारा बस्ती में न आ सकें। गांवों में पिछले कई दिनों से बंदरों का आतंक बना हुआ है। मोहम्मद आबिद समेत कई लोग अभी भी उपना उपचार करा रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात यह हो गए हैं कि लोग घरों से निकलने में भी डरते ...