मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: नगर के उत्तरवाहिनी (ढांडी नदी) स्थित मोक्षधाम जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में मोक्षधाम समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग की बदहाल हालत पर भड़के लोग, समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापनसमिति का बयान समिति के अध्यक्ष संजीव सिंघल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि मोक्षधाम तक पहुंचने वाला मार्ग लंबे समय से खराब हालत में है। इस रास्ते से डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहन लगातार गुजरते हैं, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।सड़क पर परेशानी जगह-जगह मिट्टी, बालू और राख फैली रहने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती ...