मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मैदान पर गुरुवार से तीन दिवसीय 8वीं एएचएम इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। टूर्नामेंट 24 अक्टूबर तक चलेगा। शुभारंभ सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि सऊद आलम करेंगे। नॉकआउट आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में जिले के 16 प्रमुख स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन मंडल में शाहवेज अली, आरपी सिंह, सावन देओल, कीर्ति बाजपेयी और मोहम्मद फरमान शामिल हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...