मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: कलेक्ट्रेट परिसर में आग से बचाव की जानकारी आपदा प्राधिकरण की ओर से दी गई। एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि आग से बचाव के लिए अपने घर के किचन में सुरक्षा मानकों का पालन करें। दफ्तरों में भी सुनिश्चित हो की आग से बचाव के इंतजाम हैं या नहीं। आपदा विशेषज्ञ प्रदीप सिंह ने बताया कि आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र लगाने के साथ सतर्कता कैसे जरूरी है। किसी आपात स्थिति में 1077 पर सूचना अवश्य दें। सीएफओ ने कहा कि आग से बचाव के लिए रेगुलर ट्रेनिंग भी चलनी चाहिए। कलेक्ट्रेट परिसर में स्टाफ को जागरूक किया गया। आग से बचाव के लिए प्रदर्शन भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...