Moradabad News: मैनाठेर में दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह पर केस
मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: एसएसपी के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2022 में विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 17 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और कई बार घर से निकाल दिया गया। पंचायत और थाने में समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। विवाहिता का आरोप है कि पति के दिल्ली चले जाने के बाद ससुर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। यह भी पढ़ें- दहेज मांगने में छह पर केस दर्ज विरोध करने पर उसे उसकी बेटी सहित घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.