मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर अव्वल में शनिवार को खेत के अंदर चोरी के ट्रकों को काटकर उनके पुर्जे बेचने के स्थान पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की छापेमारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को आता देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से ट्रकों के कटे हुए चेसिस,इंजन के पुर्जे और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि ताहरपुर अव्वल गांव में रिजवान के खाली खेत में कुछ लोग चोरी के ट्रकों को काट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान कुछ लोग ट्रकों के कटे हुए हिस्से महिंद्रा बोलेरो पिकअप में लोड करते नजर आए। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। मौके पर तलाशी लेने पर पिकअप से च...