मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: मैनाठेर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी में रविवार को किराए के कमरे में 30 युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कमरा पिछले चार दिन से बंद था। रविवार को कमरे से तेज बदबू आने पर बिल्डिंग के नीचे मौजूद दुकानदारों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर मकान मालिक और युवक के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलने पर अंदर रिजवान का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। रिजवान महमूदपुर माफी में हाजी शफीक की बिल्डिंग में किराए पर रहता था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसकी मां अपने दूसरे बेटे के साथ दिल्ली में रहकर काम करती हैं। बताया जा रहा है कि रिजवान नशे का आदी था। वह पिछले तीन-चार दिनों ...