Moradabad News: मैनाठेर में चलती बाइक पर युवक ने किया स्टंट,वीडियो वायरल
मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: संभल-मुरादाबाद मार्ग पर बुधवार को मैनाठेर कोतवाली और डींगरपुर पुलिस चौकी के बीच एक युवक का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए बिना हेलमेट बाइक चलाता और बीच सड़क पर सीट पर खड़ा होकर करतब दिखाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय युवक स्टंट कर रहा था उसी दौरान सड़क पर ट्रक समेत अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। इसके बावजूद उसने अपनी जान के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट से कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। हालांकि हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.