Moradabad News: मैनाठेर में एसएसपी ने की पैदल गश्त, परखी सुरक्षा व्यवस्था
मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार शाम एसएसपी सतपाल अंतिल ने एसपी देहात के साथ थाना मैनाठेर क्षेत्र के कई गांवों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। एसएसपी ने लालपुर गंगवारी, अल्हदपुर, फतेहपुर और मलाकपुर में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही आमजन से बातचीत कर पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में शांति व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जानकारी ली। पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को सक्रिय रहकर शांति व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.