Moradabad News: मेले में कुश्ती का आयोजन
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: कुंदरकी। विधानसभा कुंदरकी की ग्राम पंचायत गुरेर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित छड़ियों के मेले के समापन अवसर पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहुंचे पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लखनऊ के राजू पहलवान और गुरेर के राशिद पहलवान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में राशिद पहलवान विजयी रहे। विजेता को 1100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं मूंढापांडे के रविंद्र पहलवान और अजमेरी के बाबर पहलवान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों को 1100 रुपये की पुरस्कार राशि बराबर-बराबर प्रदान की गई। इस दौरान विधायक रामवीर ने कहा कि कुश्ती ग्रामीण खेल परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: अयोध्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.