मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: भगवान वाल्मीकि प्रतिभा समिति की ओर से हिंदू कॉलेज पुस्तकालय सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप वर्मन, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. उमेश कुमार, नेहा रानी, विपिन राणा, अशोक कुमार तथा स्टेशन मास्टर उत्तर रेलवे विनय कुमार रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने की। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न ...