मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में भारत विकास मैत्रेयी शाखा के सहयोग से गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 6 से 11 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जूडो, योग, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यहां आरएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी. कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा तथा भारत विकास मैत्रेयी शाखा के विनय अवस्थी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...