Moradabad News: मेडिकल स्टोरों पर पहुंची जांच टीम, खंगाले अभिलेख
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: कुंदरकी। नगर में मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की बिक्री और उनके अभिलेखों की जांच को लेकर बुधवार को एक बार फिर अभियान चलाया गया। जांच टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर दवाइयों के स्टॉक और उनसे संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच के दौरान कुछ दवाइयां संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कब्जे में लेकर संबंधित संचालकों से खरीद-बिक्री के बिल और अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया। बताया गया कि अभियान की जानकारी फैलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए जबकि कुछ दुकानों पर टीम ने पहुंचकर दवाइयों और अभिलेखों की जांच की। गौरतलब है कि कुंदरकी क्षेत्र में इससे पहले भी मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी और दवाइयों की जांच की जा चुकी है। इसके बावजूद बुधवार को दोबारा अभियान चलाए जाने से मेडिकल स्टोर संच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.