Moradabad News: मेडिकल दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी, कई दुकानों के स्टाक चेक किए
मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: नगर स्थित सीमा मेडिकल पर औषधि विभाग की टीम ने औषधि निरीक्षक उमेश भारती बुधवार को छापेमारी कर दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री के अभिलेख, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर के दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना फैलते ही नगर के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के अभिलेख व्यवस्थित करते नजर आए,जबकि कुछ ने एहतियातन अपनी दुकानों के शटर आंशिक रूप से बंद कर दिए। कार्रवाई को लेकर पूरे दिन बाजार में चर्चाओं का दौर चलता रहा। औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दवाओं और रिकॉर्ड का गहन सत्यापन किया। नगर के दवा कारोबारियों का कहना है कि विभागीय जांच नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन अचानक हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.