Moradabad News: मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया 'स्पोर्ट्स डे'
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: बिलारी। जटपुरा झाडू स्थित भारत इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेजर ध्यानचंद स्मृति में स्पोर्ट्स डे मनाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के बीच आयोजित हुई। जिसमें संतुलन दौड़, खो खो, रस्सा खींच, लेमन रेस,बकेट बॉल गेम का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शुभम चौधरी एवं अध्यक्ष कुलवंत चाहल ने किया। पीटीआई दीपक कुमार की निगरानी में सभी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षक जितेंद्र, उरमान, विनय कुमार, अजीम, मोक्षेन्द्र, अमित कुमार, अरुण प्रजापति,नेहा चौधरी, नेहा सिंह,सविता , नीतू ,अंजली का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा विद्यालय की प्रधानाचार्या सुहासिनी सिंह ने की। यह भी पढ़ें- फ्रंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.