Moradabad News: मृतक अजीम के घर पहुंचे सपा विधायक हाजी नासिर कुरैशी, एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
मुरादाबाद, अगस्त 23 -- Moradabad News: भोजपुर। हापुड़ में दो वाहनो की टक्कर के बाद मारपीट किए जाने के बाद इलाज के दौरान जान गंवाने वाले भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव लालूवाला निवासी अजीम के घर पर मुरादाबाद देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी पहुंचे। विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने अपने निजी स्तर से मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा। बताया गया कि अजीम पिकअप वाहन लेकर दिल्ली जा रहा था। हापुड़ में उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी। गंभीर रूप से घायल अजीम का उपचार चल रहा था, जहां करीब चार दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.