Moradabad News: मून ओलंपिक कराटे में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण और पांच कांस्य पदक
मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- Moradabad News: आगरा के द इंटरनेशनल स्कूल में 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित मून ओलंपिक कराटे प्रतियोगिता 2026 में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आगरा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मुरादाबाद के 21 खिलाड़ियों ने अपने-अपने विद्यालयों के माध्यम से प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के अर्णव कुमार पथिक ने 14 वर्ष से कम आयु के 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पीएमएस पब्लिक स्कूल के काव्य पाल ने 14 वर्ष से कम आयु के 35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मौलाना आजाद मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की रोजम खान ने 19 वर्ष से कम आयु के 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.