मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनों के निरस्त होने से मुरादाबाद में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। इससे रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। वहीं, कुछ ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत भी मिली। काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से भी यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। शनिवार को दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को ट्रेनों के निरस्त होने के कारण अपनी यात्रा के विकल्प बदलने पड़े। कई यात्रियों ने समय पर दिल्ली पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया। यह भी पढ़ें- इन 7 ट्रेनों के 8 हजार रिजर्वेशन टिकट हुए कैंसिल, रेलवे को नुकसान; सां...