Moradabad News: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर फूड वैन का शुभारंभ
मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सोमवार को कई पहल की गईं। मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में फूड वैन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बैटरी चालित लिटर पिकर मशीन और हेल्थ एटीएम का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। फूड वैन के संचालन से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही बाजार दरों के बराबर या उनसे कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा। इस सुविधा का लाभ यात्रियों के साथ उन्हें लेने और छोड़ने आने वाले परिजनों को भी मिलेगा। उद्घाटन के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम शंकर झा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के वेंडरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.