मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: मुरादाबाद में पांच स्थानों पर आतिशबाजी का बाजार लगेगा। इसके लिए 31 अक्टूबर को नीलामी की तिथि तय हो गई है। इसमें खास बात यह है कि पार्कर कालेज इस बार लिस्ट से आउट हो गया है। तय स्थलों पर दीपावली से पहले तीन दिन तक अस्थाई दुकानों से पटाखों की बिक्री होगी। अधिकारियों ने पार्कर को आबादी के बीच में होने की वजह से सूची से हटा दिया है। पिछले साल यहां 50 दुकानें लगी थीं। वहीं जिस ट्रांसपोर्ट नगर में पिछली बार बोली नहीं लगी उसे इस बार भी सूची में रखा गया है। एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव के अनुसार महानगर में दीपावली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानें के लिए कुल 5 स्थलों का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: दिवाली करीब आई, अभी तक तय नहीं हुए अस्थाई बाजार इन स्थलों पर दिनांक 6 न...