Moradabad News: मुरादाबाद में कृषि पर्यटन की संभावना वाले स्थल चयनित करें: जिलाधिकारी
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कृषि पर्यटन की संभावनाओं पर स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया। 10 पॉलीहाउस उद्यान विभाग बनाएगा। इसमें फूल व सब्जियों की खेती होगी। उन्होने कहा कि जनपद मुरादाबाद में कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से काम करें। जिलाधिकारी ने कहा जिले में इच्छुक एवं प्रगतिशील कृषकों, कृषि उत्पादक संगठनों तथा कृषि उद्यमियों को चिह्नित कर कृषि पर्यटन की संभावनाओं वाले स्थलों का चयन किया जाए। इसके साथ ही संबंधित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर कृषि पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाए। जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि 10 पॉलीहाउस स्थापित कराने की कार्यवाही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.