मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद की ओर से मुरादाबाद महिला क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को आईएफटीएम यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड में ट्रायल्स आयोजित किए गए। ट्रायल में लगभग 60 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस ट्रायल का उद्देश्य महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा के आधार पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल एवं क्रिकेट क्षमता का आकलन किया गया। इस आयोजन में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मुरादाबाद के सचिव एवं पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी विजय गुप्ता और जॉइंट सेक्रेटरी नितिन गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी...