Moradabad News: मुरादाबाद को मिलेंगी 25 और इलेक्ट्रिक बसें, नए डिपो की तैयारी
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: शहर में यात्रियों की बढ़ती जरूरत और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को विस्तार देने के लिए मुरादाबाद में 25 और नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके साथ ही बसों के संचालन के लिए नए डिपो की संभावनाएं भी तलाशी जा रही है। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम अंबरीन अख्तर समेत एआरएम और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लाकड़ी फाजलपुर स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो के बराबर में खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जमीन की स्थिति और क्षेत्रफल समेत अन्य बिंदुओं का जायजा लिया। यह जमीन नगर निगम की बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले समय में इस जमीन को इलेक्ट्रिक बसों के नए डिपो के रूप में विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, जमीन के मूल्यांकन की रिपोर्ट आने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.