Moradabad News: मुरादाबाद के मनु शेखर ने जीता मुकाबला, अवनीश भी जीते
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: ब्रास सिटी जिमखाना में चल रही एमटी 400 टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शहर के मनु शेखर ने जीत के साथ प्रतियोगिता में शुरुआत की। तो अवनीश ने भी अपने जोड़ीदार के साथ मुकाबला जीता। 30 से 50 आयु वर्ग में मुकाबले खेले गए। जिसमें मुरादाबाद के मनु शेखर ने रायबरेली के राज को 6-3, 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अनुज गुप्ता ने दिल्ली के संदीप खुराना को 6-1, 7-5 से मात दी। जगदीश ने चारू को हराया। वहीं महिला मुकाबले में विमुक्ति सिंह ने देवीका को 6-0, 6-2 से मात दी। इधर, रितेश शर्मा ने गगनदीप को 3-6, 6-2 और 11-9 से हराया। अवनीश और मनीष की जोड़ी ने 6-1, 6-4 से पुणे के चारूदत्त व खुराना को हराया। उमेश मिश्रा, अवनीश रस्तोगी, राहुल अग्रवाल, राजेंद्र यादव, करन सिंह रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.