Moradabad News: मुखबिरी के शक में युवक के घर में घुसकर मारपीट, तमंचे से फायरिंग
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा में मुखबिरी करने के शक में एक युवक के साथ मारपीट करने और उसके घर में घुसकर हमला किया गया। पीड़ित साकिर का आरोप है कि आरोपियों ने पहले 13 अक्तूबर को उसके साथ मारपीट की। इसके दो दिन बाद फिर घर में घुसकर हमला किया और तमंचे से गोली चलाई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के काजीपुरा निवासी साकिर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही अवरीश, उसके भाई बबलू, बेटे आरिफ, शादाब और कैफ के अलावा फैसल उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि सभी उस पर मुखबिरी करने का शक जताते हुए उससे विवाद करते हैं। साकिर का कहना है कि 13 अक्तूबर को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। उस समय उसने बाबू के घर में घुसकर किसी तरह अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.